February 15, 2026

पंजाब अंडर 19 की महिला किक्रेटरों का हुआ इंटर एनसीए किक्रेट टूर्नामेंट में चयन

पंजाब अंडर 19 महिला किक्रेट के हैड कोच आशुतोष शर्मा ने कहा, 22 मई से 2 जून तक होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेंगी यह 4 महिला किक्रेटर

जालंधर : बीसीसीआई की तरफ से लड़कियों के करवाए गए नैशनल किक्रेट टूर्नामेंट में पंजाब की 4 महिला किक्रेट खिलाड़ियों ने बढिया प्रर्दशन किया है। यह महिला किक्रेट खिलाड़ी अंडर 19 पंजाब की टीम में खेल रही है। उनके इस बढिया प्रर्दशन को देखते हुए इंटर एनसीए किक्रेट टूर्नामेंट में इनका चयन कर लिया गया है। इसके अलावा बीसीसीआई अंडर 19 नैशनल किक्रेट टूर्नामेंट में पंजाब की टीम भी आल इंडिया स्तर पर तीसरे स्थान पर रही थी। दरअसल एनसीए की तरफ से किक्रेट खिलाड़ियों के चयन के लिए 20 दिन के कैंप का आयोजन किया जाता है।

इस कैंप में अपना बढिया प्रर्दशन दिखाने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इन चारों महिला किक्रेटरों ने इस कैंप में अपना बढिया प्रर्दशन किया था, जिसके चलते इनका इंटर एनसीए किक्रेट टूर्नामेंट में चयन किया गया है। पंजाब अंडर 19 महिला किक्रेट के हैड कोच आशुतोष शर्मा ने बताया कि चयन की गई महिला किक्रेटरो‍ं में हरसिमरनजीत टीम ए, अलीशा टीम डी, वंशिका महाजन टीम एफ व अक्षिता भगत टीम एफ में शामिल हैं। इंटर एनसीए किक्रेट टूर्नामेंट 22 मई से 2 जून तक खेला जाना है, जिसमें यह 4 महिला किक्रेट खिलाड़ी खेलने जा रहीं हैं। .ह सभी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए जी-जान से जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *