February 18, 2026

मान सरकार के प्रयास से उड़ान भरने लगा पंजाब

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब हर सेक्टर में उन्नति कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ परिवहन, पर्यटन हर सेक्टर में उन्नति की राह पर चल रहे पंजाब के लोगों को अब अपनी सरकारी काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी ज्यादा काटने नहीं पड़ते। पंजाब में हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो कदम उठाए हैं उनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। लोग इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि ऐसे विकास कार्य आज तक नहीं हुए। अगर हवाई यात्रा की बात करें तो पंजाब में हवाई सेवाएं सुदृढ़ करने की दिशा मे जालंधर के आदमपुर में तकरीबन 150 करोड़ रुपये की लागत से नया टर्मिनल भवन बनाया गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी के लिए तकरीबन 15 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ का निर्माण करवाया जा रहा है।

इसी प्रकार हलवारा में शहीद सराभा हवाई अड्डे से संबंधित सभी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इन हवाई अड्डों के संचालन से क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का प्रयास है कि पंजाब की धरती से देश- विदेश आने-जाने वाले लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए कई नीतियां बनाई गई और उन्हें लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में अमृतसर से कुआलालंपुर के लिए 2 और मिलान 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू की गई है। बठिंडा से भी फिर से उड़ानें शुरू हो गई हैं। मान सरकार द्वारा पंजाब की भूमि से यूरोपीय देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पंजाब के युवा आसानी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण ले सकें, इसके लिए मान सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। पंजाब में स्थापित पटियाला एविएशन क्लब और अमृतसर एविएशन क्लब के लिए एक मल्टी-इंजन विमान और दो सिम्युलेटर खरीदे जा रहे हैं। इनका उपयोग पायलट्स को प्रशिक्षण देने में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *