पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
1 min read
6-7-8 को चक्का जाम की चेतावनी
तरनतारन: पंजाब रोडवेज डिपो तरनतारन के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज तरनतारन मुख्य बस स्टैंड के गेट पर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 6, 7 और 8 तारीख को तीन दिवसीय चक्का जाम करेंगे। रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने बताया कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से परिवहन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें अनसुना कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी एक भी मांग पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके विरोध में आज पूरे पंजाब में दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की गई। कर्मचारियों की जो प्रमुख मांगें हैं, उनमें मुख्य रूप से स्थायी नौकरी, वेतन में वृद्धि, अन्य भत्ते, कार्य स्थितियों में सुधार शामिल हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं और सरकार को झुकने पर मजबूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि वे 6, 7 और 8 तारीख को तीन दिवसीय चक्का जाम करेंगे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।