February 15, 2026

पंजाब पुलिस पंजाब की सडक़ों को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध:डीजीपी

कमेटी सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाने में करेगी मदद और ट्रैफिक़ प्रबंधन में निभाएगी अहम सहयोगी भूमिका : ए.डी.जी.पी. ट्रैफिक ए.एस. राय
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच अनुसार राज्य भर में सार्वजनिक भागीदार को मज़बूत करने और ट्रैफिक़ प्रबंधन में सुधार लाने के मद्देनजऱ पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस हैडक्वार्टर में एक नयी राज्य स्तरीय ट्रैफिक़ सलाहकार कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर बनाई गई है।
अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (ट्रैफिक़ और सडक़ सुरक्षा) ए.एस. राय की अध्यक्षता अधीन बनाई गई इस कमेटी में पंजाब भर के अलग- अलग जिलों से कम्युनिटी-आधारित संस्थाओं ( सीबीओज़) के नुमायंदे और निजी व्यक्ति सदस्यों के तौर पर शामिल हैं। अलग-अलग जिलों से कम से कम 14 एनजीओ/ सीबीओज़ के सदस्यों ने उद्घाटनी मीटिंग में हिस्सा लिया और अपनी कीमती जानकारी सांझा की और सुझाव दिए।
ए.डी.जी.पी. ए.एस. राय ने कहा कि इस कमेटी का प्रारंभिक उद्देश्य सार्वजनिक पहुंच को बढ़ाना और ट्रैफिक़ प्रबंधन और ट्रैफिक़ नियम लागू करने के लिए एक सहयोगी पहुंच को उत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ‘सीबीओज़ और अलग-अलग विचारधारा वाले व्यक्तियों को सक्रियता से शामिल करके, हमारा उद्देश्य पंजाब में एक और ज्यादा प्रभावी और टिकाऊ ट्रैफिक़ वातावरण की सृजना करना है। ’
मीटिंग के बाद, कमेटी सदस्यों को पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफिक़ रिर्सच सैंटर का दौरा करने का भी मौका दिया गया, जहाँ उन्होंने राज्य की नवीनतम ट्रैफिक़ प्रबंधन पहलकदमियों और प्रौद्योगिकियों के बारे बढिय़ा जानकारी प्राप्त की।
जि़क्रयोग्य है कि यह नयी बनी कमेटी पंजाब पुलिस की कम्युनिटी-ओरीऐंटिड पुलिसिंग के प्रति वचनबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम की निशानदेही करती है। ज़मीनी स्तर पर भाईवालों के साथ सांझेदारी करके, कमेटी ट्रैफिक़ सुरक्षा जागरूकता को उत्साहित करने, जि़म्मेदारी के साथ ड्राइविंग करने के लिए प्रोत्साहित करने, और स्थानीय ट्रैफिक़ समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *