February 17, 2026

पंजाब पुलिस ने 40 किलोमीटर तक पीछा करने के उपरांत दो नशा तस्करों को किया गिरफ़्तार; 2 किलो हेरोइन बरामद

भागने की कोशिश करते हुए एक गिरफ़्तार तस्कर के टखने पर लगी चोट : डीजीपी गौरव यादव

आगे जांच जारी, और गिरफ़्तारियों की उम्मीद : एसएसपी तरन तारन अश्वनी कपूर

चंडीगढ़/ तरन तारन,    पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस ने भारत-पाक सरहद पर 40 किलोमीटर तक पीछा करते हुये दो नशा तस्करों को काबू करके उनके कब्ज़े में से 2 किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी देते पंजाब के डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने  बताया कि काबू किये व्यक्तियों की पहचान अरशदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी गाँव नूरपुर, फिऱोज़पुर और राजप्रीत सिंह उर्फ राज निवासी गाँव मालोके, फिऱोज़पुर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने 2 किलो हेरोइन बरामद करने के इलावा वह एसयूवी महिंद्रा स्कॉरपीयो कार भी बरामद की है, जिसमें उक्त सफऱ कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हेरोइन की तस्करी सम्बन्धी गुप्त सूचनाओं के आधार पर तरन तारन पुलिस ने भिक्खीविंड के नज़दीक से स्कॉरपीयो गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और पूरी जि़ला पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुये पूरी मुस्तैदी के साथ विशेष नाकाबंदी करके जि़ले के सभी बाहरी रास्तों को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि भिक्खीविंड से चोहला साहिब तक 40 किलोमीटर तक चली मशक्कत उस समय आ निपटी, जब उक्त तस्कर एस. एच. ओ, चोहला साहिब की तरफ से लगाए गए नाके को पार न सके और पुलिस टीमों से तरफ से उनको स्कॉरपीयो कार में से बरामद हुई 2 किलो हेरोइन समेत काबू कर लिया गया। पुलिस से बचने के लिए चलती कार से छलांग मारने की नाकाम कोशिश करते हुए मुलजिमों में से एक दोषी के टखने पर चोट लग गई। और विवरण को सांझा करते हुए सीनियर पुलिस कप्तान (एसएसपी) तरन तारन अश्वनी कपूर ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है। जि़क्रयोग्य है कि इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 93 तारीख़ 04. 11. 2023 को थाना चोहला साहिब, तरन तारन में एन. डी. पी. एस एक्ट की धारा 21 सी और 29 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *