February 15, 2026

पंजाब के पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा दो-तीन दिन मेंः अरविंद केजरीवाल

जालंधर – आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज जालंधर पहुंचे। केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 150 मोहल्ला क्लीनिकों का उद्घाटन किया। कल वे लुधियाना और अमृतसर में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की लोकसभा सीटों पर 2-3 दिन में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। वहीं, सीएम मान ने कहा कि पंजाब की 13 की 13 सीटों पर बातचीत चल रही है। जल्द ही उसका डिसीजन लेकर बता दिया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिकों की शुरुआत करते हुए आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब मिडल व हाई क्लास के लोग भी मोहल्ला क्लीनिक पर जा रहे हैं। अब हम हायर लेवल पर जा रहे हैं। अब बड़े अस्पतालों को अपडेट किया जा रहा है और वहां भी दवाएं 26 फरवरी से फ्री दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *