February 15, 2026

पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण की ज़रूरत पर ज़ोर दिया

श्रद्धालूओं की सुविधा के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किये जाएंगे सूचना केंद्र

चंडीगढ़, पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुये अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट के नवीनीकरण सम्बन्धी अलग-अलग कामों को जल्द शुरू करने के लिए कहा है। बताने योग्य है कि इस नवीनीकरण के अंतर्गत हेरिटेज स्ट्रीट को जल्द ही अत्याधुनिक सहूलतों के साथ लैस किया जायेगा।

विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की शमूलियत वाली मीटिंग को संबोधन करते हुये स. संधवां ने हेरिटेज स्ट्रीट से नाजायज कब्जों को हटा कर ऐतिहासिक शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर सूचना केंद्र स्थापित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने सैलानियों की सुविधा के लिए पार्किंग वाले स्थानों पर उपयुक्त साफ़- सफ़ाई, पीने वाले पानी के प्रबंधों की महत्ता पर भी ज़ोर दिया।

स्पीकर ने अधिकारियों को हेरिटेज स्ट्रीट में लगे गिद्दे-भंगड़े की प्रतिमाओं के इलावा यहाँ जंगी नायकों की प्रतिमा लगाने के निर्देश भी दिए, जो राज्य के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मीटिंग में स्थानीय निकाय, पर्यटन, नगर निगम, सुधार ट्रस्ट, योजनाबंदी बोर्ड, अमृतसर विकास अथॉरिटी और अन्य सम्बन्धित विभागों के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

इस नवीनीकरण से अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट राज्य के समृद्ध इतिहास, सभ्याचार और वास्तु-कला की झलक पेश करते हुये विश्व स्तर पर पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्र के तौर पर उभरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *