पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा गुरबचन सिंह के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त
चंडीगढ़,
पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने स. गुरबचन सिंह के देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
आज यहाँ से जारी बयान में विधान सभा स्पीकर ने कहा कि देश पंजाब के पूर्व संपादक, पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के लिए हर साँस समर्पित करने वाली महान शख्सियत सरदार गुरबचन सिंह जी बेशक इस संसार को अलविदा कह गए हैं, परन्तु उनकी लिखतें हमेशा लोगों के लिए मार्गदर्शन बनी रहेंगी। उन्होंने बताया कि वह हमेशा अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहे।
स्पीकर ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें।
