January 26, 2026

पंजाब विधान सभा द्वारा सर्वसम्मति से दो वित्त बिल पास  

सचिन सोनी,,चंडीगढ़, 28 नवंबर:

पंजाब विधान सभा द्वारा आज विधान सभा सत्र के दौरान दो महत्वपूर्ण वित्त बिलों-गुड्ज़ एंड सर्विसिज टैक्स (संशोधन) बिल, 2023 और पंजाब वित्तीय जि़म्मेदारी और बजट प्रबंधन (संशोधन) बिल, 2023-को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इन दोनों बिलों को माननीय राज्यपाल, पंजाब की आगामी मंजूरी के बाद पास किया गया।  

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विधान सभा सत्र के दौरान यह दोनों अहम बिल पेश किए गए, जिनको सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *