पंजाब-हरियाणा ने 17 सालों में खोया 64.6 बिलियन क्यूबिक भू जल
ऐसे ही रहा तो जल्द ही बूंदबूंद को तरसेगें लोग
चंडीगढ़: पंजाब- हरियाणा ने 2003 से 2020 के बीच 17 वर्षों 64.6 बिलियन क्यूबिक मीटर भूजल खो दिया है, जो इस तेजी से घटते संसाधन पर शहरीकरण के संभावित प्रभाव को रेखांकित करता है। आईआईटी-दिल्ली और नासा के हाइड्रोलॉजिकल साइंसेज लैबोरेटरी के शोधकर्ताओं का अनुमान है कि अगर इसे परिप्रेक्ष्य में रखा जाए तो भूजल की यह मात्रा लगभग 25 मिलियन ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल भर सकती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि भारत में सबसे अधिक कमी उद्योगों और घरों, कृषि और जनसंख्या वृद्धि द्वारा पानी की अधिक मांग से संबंधित है। ‘भारत में भूजल की कमी का पता लगाना और सामाजिक आर्थिक गुण’ शीर्षक वाला अध्ययन 14 अक्टूबर को हाइड्रोजियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित हुआ था।
