February 15, 2026

पंजाब सरकार किसानों को सब्सिडी पर 2 लाख क्विंटल बीज मुहैया करवाएगी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

सब्सिडी वाले बीजों के वितरण के दौरान अनुसूचित जाति, छोटे और सीमांत किसानों को दी जायेगी प्राथमिकता  

चंडीगढ़,     गेहूँ की बिजाई का सीजन नज़दीक आने के मद्देनजऱ किसानों को गेहूँ के तकरीबन 2 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज मुहैया करवाए जाएंगे।  पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि रबी के सीजन के दौरान किसानों को बीजों की कुल कीमत पर 50 प्रतिशत सब्सिडी या प्रति क्विंटल अधिक से अधिक 1000 रुपए सब्सिडी के हिसाब से प्रमाणित बीज मुहैया करवाए जाएंगे। किसानों को गेहूँ के बीज की खरीद समय की कीमत में से सब्सिडी की रकम घटाने के बाद बची हुई रकम ही अदा करनी होगी।  कृषि मंत्री ने बताया कि एक किसान को सब्सिडी वाला बीज अधिक से अधिक 5 एकड़ (2 क्विंटल) क्षेत्रफल के लिए मुहैया करवाया जायेगा और सब्सिडी वाले बीजों के वितरण के समय अनुसूचित जातियों, छोटे (2.5 एकड़ से 5 एकड़) और सीमांत किसानों (2.5 एकड़ तक) को प्राथमिकता दी जायेगी।  उन्होंने कहा कि इस सब्सिडी का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान 31 अक्तूबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल  पर अपने आवेदन निर्धारित प्रोफॉर्मे में जमा करवा सकते हैं।  विशेष मुख्य सचिव (विकास) श्री के.ए.पी. सिन्हा को राज्य में बेचे जा रहे बीजों पर पूरी निगरानी रखने के लिए कहते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों को मानक बीज ही मुहैया करवाए जाएँ।  स. खुड्डियां ने बीज एजेंसियों के सम्बन्धित अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ-साथ जि़ला और ब्लॉक स्तर के कृषि अफ़सरों को सख़्त चेतावनी दी कि बीजों के वितरण के दौरान हेराफेरी करने वाले किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी को बख़्शा नहीं जायेगा।   के.ए.पी. सिन्हा ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को गेहूँ के बीज सब्सिडी पर मुहैया करवाने के लिए सभी ज़रुरी प्रबंध सुनिश्चित बनाऐ गए हैं। सभी सरकारी/ अर्ध-सरकारी बीज उत्पादक एजेंसियों और उनके अधिकारित डीलरों को सब्सिडी वाले प्रमाणित बीज बेचने की इजाज़त होगी और वह पोर्टल पर भी रजिस्टर होंगे। सरकारी/ अर्ध-सरकारी बीज उत्पादक एजेंसियाँ या उनके डीलर पोर्टल पर बेचे गए बीज के बैग्स के टैग नंबर समेत बिल अपलोड करेंगे।  बॉक्स: गेहूँ के बीजों की प्रमाणित किस्में   यह सब्सिडी गेहूँ के प्रमाणित बीजों पर उपलब्ध होगी, जिनमें उन्नत पी.बी.डब्ल्यू 343, उन्नत पी.बी.डब्ल्यू 550, पी.बी.डब्ल्यू 1 जि़ंक, पी.बी.डब्ल्यू 725, पी.बी.डब्ल्यू 677, एच.डी. 3086, डब्ल्यू.एच. 1105, पी.बी.डब्ल्यू 1 चपाती, पी.बी.डब्ल्यू 766, डी.बी.डब्ल्यू 303, डी.बी.डब्ल्यू 187, डी.बी.डब्ल्यू 222, पी.बी.डब्ल्यू 803, पी.बी.डब्ल्यू 824, पी.बी.डब्ल्यू 826, पी.बी.डब्ल्यू 869 और पी.बी.डब्ल्यू 752 शामिल हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *