June 8, 2025

पंजाब सरकार ने भाखड़ा डैम को अपने कब्जे में लियाः बीबीएमबी

1 min read

चंडीगढ़: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस की तैनाती संबंधी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बीबीएमबी का कहना है कि पंजाब सरकार ने डैम को अपने कब्जे में ले लिया है। इस याचिका पर दोपहर बाद सुनवाई हो सकती है। दरअसल कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा के बीच अतिरिक्त पानी छोड़ने को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी बीच भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था कि हरियाणा को 4500 क्यूसेक पानी अतिरिक्त तौर पर दिया जाएगा। वहीं पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में आज कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा- प्यार से पंजाबियों की जान ले लो, लेकिन धक्का बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब ने हरियाणा 4,000 क्यूसिक पानी मानवता के आधार पर दिया। केंद्र व हरियाणा धक्का कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ, सालों से होता आया है। पंजाब की बाजू मरोड़ी जा रही है।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.