February 15, 2026

लोक निर्माण मंत्री ने नेरवा में जनसभा को भी किया संबोधित

कहा ….चौपाल विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों एवं संपर्क मार्गों को जल्द किया जाएगा दुरुस्त

शिमला 05 सितंबर – लोक निर्माण, युवा सेवाएँ व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेरवा रेस्ट हाउस के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों एवं संपर्क मार्गों को जल्द दुरुस्त किया जाएगा और राज्य आपदा राहत संशोधित मैनुअल के तहत आपदा ग्रस्त लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा ग्रस्त लोगों के साथ खड़ी है और सरकार की तरफ से क्षेत्र के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *