February 22, 2026

टोल प्लाजा के बंद होने से जनता को सालाना 13.50 करोड़ रुपये की बचत होगी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य राजमार्गों पर स्थित छः टोल प्लाजा को बंद करने की घोषणा की है। इस कदम से आम जनता को भारी राहत मिलने वाली है। इन टोल प्लाजा के बंद होने से जनता को सालाना 13.50 करोड़ रुपये की बचत होगी। स्टेट हाईवे-17 पर राजस्थान बॉर्डर के पास गांव बशीरपुर (नारनौल-निजामपुर रोड), स्टेट हाईवे-11 पर पंजाब सीमा के नजदीक गांव तातियाना (कैथल-पटियाला रोड), स्टेट हाईवे-22 पर गांव गुज्जरवास (सुबाना-कोसली-नाहर-कनीना रोड) पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 नवंबर, 2023 से बंद हो जाएगा। इसी प्रकार, कैथल-खनौरी सड़क पर गांव संगतपुरा नजदीक पंजाब सीमा स्टेट हाईवे-8 पर स्थित टोल प्लाजा 10 नवंबर को बंद हो जाएगा। काला अम्ब-सढ़ारा-शाहाबाद सड़क पर गांव अशगरपुर नजदीक हिमाचल प्रदेश सीमा स्टेट हाईवे-4 तथा रोहतक-खरखौदा-दिल्ली सड़क सीमा पर गांव फिरोजपुर नजदीक दिल्ली सीमा स्टेट हाईवे-18 पर स्थित टोल प्लाजा का संचालन 1 दिसंबर, 2023 को बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *