February 20, 2026

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण रूप से लागू करने में पूरा सहयोग करें

कपूरथला, डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अमित कुमार पांचाल ने स्थानीय जिला प्रशासनिक कंपलैक्स में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में चर्चा की और आदर्श चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी दलों एवं राजनीतिक नेता चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण रूप से लागू करने में पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों कपूरथला, भुलत्थ, फगवाड़ा और सुल्तानपुर में चुनाव प्रक्रिया के पालन के लिए कल शाम से अभियान शुरू कर दिया था। उन्होंने पार्टियों के प्रतिनिधियों को बताया कि जिला प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासनिक कंपलैक्स के कमरा नंबर: 306 में वोटर हेल्पलाइन सेंटर स्थापित करते हुए 1950 टोल फ्री नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला चुनाव कार्यालय के फोन नंबर 01822-292001 पर संपर्क किया जा सकता है या द्गह्लद्मश्चह्लञ्चश्चह्वठ्ठद्भड्डड्ढ.द्दश1.द्बठ्ठ और द्गद्यद्गष्ह्लह्म्द्बष्द्ध.द्मड्डश्चह्वह्म्ह्लद्धड्डद्यड्डञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर ई-मेल किया जा सकता है।
एस.एस.पी वत्सला गुप्ता और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में राजनीतिक प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए अमित कुमार पांचाल ने कहा कि किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को ऐसी गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेना चाहिए, जिससे किसी धर्म, जाति या क्षेत्र पर असर पड़ता हो।उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए किसी भी धार्मिक स्थल का इस्तेमाल किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसी प्रकार किसी भी व्यक्ति की निजी संपत्ति, दीवार या भवन पर बिना अनुमति के जलसा आदि न किया जाए और न ही कोई चुनाव प्रचार सामग्री लगाई जाए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि किसी भी तरह की राजनीतिक बैठक, रैली, जलसा या सभा करने से पहले समर्थ अधिकारी की मंजूरी लेनी होगी।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वे शिकायतों, अनुमतियों आदि के लिए चुनाव आयोग द्वारा शुरू किये गये सी-विजुअल, सुविधा, समाधान और सुगम ऐप का उपयोग करें।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के उल्लंघन के संबंध में सी-विज़ल पर की गई शिकायत का समाधान 100 मिनट के भीतर किया जाएगा।पांचाल ने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक और चुनाव प्रचार होर्डिंग्स आदि उतरवा रहा है।
मीटिंग के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से ललित सकलानी, कांग्रेस पार्टी से बलविंदर सिंह धालीवाल और परमिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल से हरदीप सिंह वालिया और हरजीत सिंह वालिया, भारतीय जनता पार्टी से सरबजीत सिंह देयोल, बहुजन समाज पार्टी से हरिंदर शीतल और तरसेम सिंह थापर और सीपीआई से के.एल. कौशल शामिल हैं।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) शिखा भगत, एसपी हेडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह, चुनाव तहसीलदार मंजीत कौर आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *