March 1, 2026

हिमाचल सरकार द्वारा लागू किए गए नए प्रवेश शुल्क का विरोध किया

नंगल, नया नंगल स्थित शिवालिक एवेन्यू रिहायशी कालोनी के निवासियों ने एक एकत्रीकरण करके हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने पर विभिन्न वाहनों पर प्रवेश शुल्क में भावी 01 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। एकत्रीकरण का प्रतिनिधित्व कर रहे भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय पर्यावरण समिती के सदस्य इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने बताया कि उपस्थित लोगों ने चिंता जताई कि हिमाचल प्रदेश के ऊना-मेहतपुर की सीमा के समीप होने की वजह से नया नंगल शिवालिक एवेन्यू के निवासियों का हिमाचल प्रदेश में आना-जाना ज्यादा है और, नया नंगल शिवालिक एवेन्यू के निवासियों को ही प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी का बोझ अधिक झेलना पड़ेगा। अत: नया नंगल शिवालिक एवेन्यू के निवासियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से प्रवेश शुल्क को समाप्त करने की अपील की और संकल्प लिया कि जबतक यह प्रवेश शुल्क खत्म नहीं किया जाएगा, वे अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की ज़रूरतों के लिए सीमावर्ती हिमाचल प्रदेश के ईलाकों में नहीं जायेंगे। उपस्थित लोगों ने ऊना-मेहतपुर के दुकानदारों व व्यापारियों को सलाहपूर्वक कहा कि उन्हें चाहिए कि वो अपनी हिमाचल प्रदेश की सरकार पर प्रवेश शुल्क को समाप्त करने का दबाव बनायें ताकि वहाँ कि कारोबार पर बुरा असर न पड़े। आज के विरोध एकत्रीकरण में इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद के साथ रविंद्रनाथ शर्मा, जेके दता, राम जी दास, ऐके सिंह, केएस राणा, विजय द्विवेदी, अशोक कुमार, एस के बाली, शिवालिक एवेन्यू की मातृ-मंडली के समस्त सदस्य और भारी संख्या में अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *