February 19, 2026

चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई से एक अगस्त को पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित

चंबा ,  हिमाचल प्रदेश के खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 बांध से 31 जुलाई की रात्रि 11ः00 से एक अगस्त को बाद अपराह्न 2ः00 बजे तक पानी का छोड़ा जाना प्रस्तावित है जो कि बांध के जलाशय में होने वाले अतिरिक्त प्रवाह पर निर्भर होगा। 

यह जानकारी चमेरा-3 पावर स्टेशन के महाप्रबंधक प्रभारी (विद्युत) अनिल कुमार द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सिल्ट फ्लशिंग के दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 के डैम के दरवाजे खोलकर पानी धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा जब तक नदी का फ्री फ्लो न आ जाए। इस दौरान चमेरा-3 के डैम के निचले स्तर पर रावी नदी में पानी बढ़ने की आशंका है। 

कुमार ने बताया कि इस दौरान खड़ा मुख स्थित चमेरा-3 डैम के निचले स्तर पर रह रहे रिहायशी इलाकों के लोगों की सुरक्षा की दृष्टिगत पानी छोड़ने से पूर्व सायरन/हूटर बजाने के अलावा संबंधित क्षेत्र में गाड़ी के द्वारा प्रचार भी किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में ग्राम पंचायत प्रधानों को व्हाट्सएप एवं एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *