February 24, 2026

आत्महत्या के इरादे से प्रोइयां के युवक ने सतलुज में लगाई छलांग

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षित बाहर निकाला

अजय कुमार, ऊना : वीरवार को 10:00 बजे प्रोइयां के एक युवक ने सतलुज नदी एलिडा में जीवन लीला समाप्त करने के लिए छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि साथ ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने उसे झील में छलांग लगाते हुए देख लिया। एक कर्मचारी ने उसे झील में छलांग लगाते हुए देख लिया व थोड़ी देर की मशक्कत के बाद उक्त युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। गंभीर अवस्था में 27 वर्षीय इस युवक को नंगल अस्पताल में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि अब युवक की हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक प्रोइयां का युवक विजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में नंगल के लिए सवार हुआ व अलिडा नामक स्थान पर बस से उतर गया। बस से उतरते ही उसने पुल के ऊपर चढ़कर दरिया में छलांग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *