राजकीय उच्च विद्यालय में बसंत पंचमी के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन
आशुतोष, बैजनाथ: राजकीय उच्च विद्यालय सगूर में वसंत पंचमी के उपलक्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुरबख्श सिंह कलशी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा अपनी ओर से प्रत्येक कक्षा में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु अपनी ओर से कूडादान प्रदान किये।
विद्यालय के मुख्याध्यापक मनोज उपाध्याय ने ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्री बोर्ड परीक्षाओं के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित किया तथा मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समस्त अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
