February 24, 2026

जीसी दौलतपुर में करियर एवं गाइडेंस पर कार्यक्रम आयोजित

दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा)
जीसी दौलतपुर चौक में करियर एवम गाइडेंस सेल एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कौशल विकास निगम ऊना इकाई के केंद्र प्रबंधक पवन सिंह ठाकुर द्वारा छात्रों को विभिन्न कोर्सेज के बारे में अवगत करवाया गया। उक्त कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य रितु जसवाल की उपस्थिति में हुआ। कौशल विकास निगम हिमाचल प्रदेश ऊना इकाई के केंद्र प्रबंधक ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में बताया कि कौशल विकास निगम द्वारा कॉलेज में नियमित पढ़ाई के साथ करवाए जा रहे विभिन्न निशुल्क कोर्स विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिला रहे हैं। उधर कॉलेज प्राचार्य डॉ रितु जसवाल ने बताया कि कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों को करियर गाइडेंस के तहत समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके जागरूक बना रहा है। इस मौके पर डॉ लीना शर्मा, डॉ मनोज कोहल,डॉक्टर सतिंदर शर्मा ,डॉक्टर रमन चौधरी, डॉ अंजू पाठक ,प्रो गौरव राणा इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *