February 18, 2026

खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल के पिता नजरबंद

घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात; आज मोर्चे में होना था शामिल

अमृतसर: वारिस पंजाब दे के मुखी और खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को उनके आवास पर मंगलवार सुबह पुलिस ने नजरबंद कर दिया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में पहुंच गई और उनके आवास को चारों तरफ से घेर लिया गया।

बता दें कि तरसेम सिंह ने कुछ दिन पहले आवाज बुलंद की थी कि वह नई पार्टी बनाएंगे। पता चला है कि बेटे के साथ विचार विमर्श करने के बाद तरसेम सिंह ने माघी मेले के दौरान नई पार्टी बनाकर उसके पदाधिकारियों की घोषणा करनी थी। कौमी इंसाफ मोर्चा में तरसेम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुंचना था।

गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की देर रात गांव में पुलिस एकत्र होनी शुरू हो गई थी। मंगववार को देखा तो गांव को चारों तरफ से पुलिस ने घेर रखा था। खासकर अमृतपाल सिंह के घर के बाहर 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पर खुल कर नहीं बोल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *