March 13, 2026

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की एम्स के डॉक्टरों से ली जानकारी

पटना : प्रसिद्ध लोक गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा कैंसर से जूझ रहीं है और फिलहाल वे दिल्ली के एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है और उन्होंने डॉक्टरों से बात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। एम्स ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है।

शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के मौके पर सभी छठी मैया से उनकी मां के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

बता दें, शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका हैं। उन्हें बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनकी छठ पूजा के गीत बहुत लोकप्रिय हैं। शारदा सिन्हा की 25 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ी थी और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। माना जा रहा है कि उनके पति ब्रज किशोर सिन्हा के निधन का सदमा उन्हें गहरा लगा है।

शारदा सिन्हा हमेशा से एक प्रेरणा रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी आवाज ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *