प्रधानमंत्री ने जारी की किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बनारस से देश के करोड़ों किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इस मौके पर एक सिंगल क्लिक के जरिए देश के 9.7 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। प्रत्येक किसान के खाते में 2000 रुपये की किस्त भेजी गई है।
पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इसके तहत, सरकार हर साल पात्र किसानों को 6000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जाती है।
