February 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार (24 फरवरी) को ‘निवेश महाकुंभ का आगाज हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए अफसोस जताया। कहा, बच्चों के कारण यहां आने में थोड़ी देरी हो गई।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 25 फरवरी तक चलने वाली समिट में भारत सहित 50 देशों के 20 हजार उद्योगपति, निवेशक और राजनयिक शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी भी उन्हें संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री समिट में सवा घंटे रुकेंगे। पीएम लाउंज में नरेंद्र मोदी कुछ उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल में पहली बार हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह के रूप में भोपाल की प्रसिद्ध जरी जरदोजी कला से निर्मित महाकाल मंदिर का चित्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।समिट के उद्घाटन से पहले सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा आज का दिन भोपाल और एमपी के लिए खास है। मध्यप्रदेश इस समिट के बाद आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। समिट में विकास के नए कीर्तिमान बनाए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “पीएम मोदी हमें विकास मामलों में आर्शीवाद देने के लिए आए हुए हैं। थोड़े देर बाद पीएम मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट करेंगे। ये हम सबका सौभाग्य है…आज कई सारे प्रकार के विकास के नए कीर्तिमान बनाए जाएंगे।अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में पहुंचे। उनका कहना है कि ‘मध्यप्रदेश में संभावनाएं ही संभावनाएं…। मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमें 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाना है। मध्य प्रदेश इसमें बड़ी भूमिका निभाएगा…समिट में दुनिया भर से निवेशक हिस्सा ले रहे हैं। इससे राज्य में रोजगार के अवसरों को काफी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *