February 25, 2026

प्रधानमंत्री अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। जहां वह राष्ट्रपति बाइडन द्वारा  आयोजित क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे पीएम मोदी का विमान फिलाडेल्फिया में उतरा, जहां से वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गृहनगर विलमिंगटन, डेलावेयर जाएंगे। यहां पर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय चर्चा होगी। अमेरिका में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। अमेरिकी यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति बाइडन के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

बता दें कि बतौर पीएम वह अब तक 8 बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं और अब नौवीं यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जो 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होगा। यह सम्मेलन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेजबानी में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *