February 15, 2026

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार सड़कों का निर्माण फुल डेप्थ रेक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरूआती चरण में विभिन्न जिलों में 666 किमी सड़कों का निर्माण इस तकनीक से किया जाएगा। उत्तर प्रदेश, बिहार व असम के बाद हिमाचल प्रदेश एफडीआर तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क निर्माण करने वाला देश का चौथा राज्य बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *