February 11, 2026

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को अपनी प्रधानमंत्री युवा पुस्तक भेंट की

कुरुक्षेत्र,  कुरुक्षेत्र जिला के गांव सलपानी कलां के निवासी सरताज सिंह पुत्र गुरनाम सिंह द्वारा हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला को अपनी प्रधानमंत्री युवा पुस्तक भेंट की। सरताज सिंह को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री युवा स्कीम के माध्यम से देश के 75 उत्कृष्ट युवा लेखकों में चुना गया था, जिसमें सरताज को 3 लाख का नकद पुरस्कार व एक पुस्तक लिखने का अवसर दिया गया। यह पुस्तक भारत की आजादी के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित है।

इस पुस्तक को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया है। सरताज सिंह हरियाणा का एकमात्र युवा लेखक है, जो इस योजना द्वारा चुना गया है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला चौटाला ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि सरताज सिंह हरियाणा से एकमात्र युवा लेखक के रूप में प्रधानमंत्री युवा स्कीम में चयनित हुआ है। आज सरताज सिंह हरियाणा के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। सरताज सिंह द्वारा यह पुस्तक पंजाबी भाषा में लिखी गई हैं। इस अवसर पर जे.जे.पी युवा जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र डा. जसविंद्र सिंह खैहरा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *