February 15, 2026

नूरपुर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये की राशि के चेक भेंट किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की उपस्थिति में नूरपुर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 19.01 लाख रुपये की राशि के चेक भेंट किए।
इस कोष के लिए सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट नूरपुर के अध्यक्ष अंबर महाजन ने 5 लाख रुपये, नूरपुर कांग्रेस ब्लॉक समिति ने 11 लाख रुपये, नूरपुर ट्रक यूनियन ने 1.51 लाख रुपये तथा नूरपुर जन्माष्टमी समिति ने 1.50 लाख की राशि प्रदान की है।मुख्यमंत्री ने इस कोष में बहुमूल्य योगदान के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *