March 16, 2026

मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 6 लाख 81 हजार रुपये के चेक भेंट किए

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में नादौन, सुजानपुर, डाडा सीबा और हमीरपुर के टिंबर कॉन्ट्रेक्टर्स ने आपदा राहत कोष के लिए 4.44 लाख रुपये, जिला हमीरपुर के हीरानगर क्षेत्र के नंद किशोर ने 2.01 लाख रुपए तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बगस्याड़, जिला मंडी, की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने 41 हजार रुपए के चेक भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने में मददगार सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *