राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी एसोसिएशन ने आज शिमला में मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 5,55,555 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए आबकारी अधिकारी संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता राशि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगी।