मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 1,54,08,657 रुपये का चेक भेंट किया
देश राज शर्मा, शिमला, आज शिमला में वेद विहार पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष के. एस. श्रीकोट ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 1,54,08,657 रुपये का चेक भेंट किया। इस धनराशि के अतिरिक्त सोसाइटी ने विभिन्न शिक्षण सामग्रियों समेत बच्चों के पठन-पाठन के लिए कई उपयोगी सामग्रियां भी प्रदान की।
सोसाइटी द्वारा दी गई इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री ने सोसाइटी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सम्पन्न वर्गों को वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए आगे आने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ही माता, सरकार ही पिता के सिद्धांत पर चलते हुए हम अपने 6000 ‘चिल्ड्रेन ऑफ द स्टेट’ को बेहतर व सम्मानजनक जीवन देने के लिए कटिबद्ध हैं।
