February 24, 2026

चैतन्य शर्मा के माध्यम से सी एम राहत कोष में 1लाख रूपए का चैक भेंट किया

सुखविंद्र/ संजीव डोगरा, गगरेट, हिमाचल प्रदेश में इस बार भारी मानसूनी बारिश ने पूरे हिमाचल प्रदेश को बर्बाद कर दिया है और पूरे क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। इसमें कईयों के घर उजड़ गए। सड़कें,पुल, बिजली और दूरसंचार जैसी आवश्यक सेवाएं भी बाधित हो गई। इसके अलावा आबादी की आजीविका पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है। हर कोई व्यक्ति हिमाचल में हुई त्रासदी के लिए कुछ न कुछ अंशदान जरूर कर रहा है। इसी कड़ी में आज गगरेट की रक्षा देवी जो कि सेना से कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुई है उन्होंने आज अपने पति राज ठाकुर के साथ गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा के माध्यम से सी एम राहत कोष में 1लाख रूपए का चैक भेंट किया। विधायक चैतन्य शर्मा को यह चैक भेंट करते हुए राज ठाकुर और उनकी पत्नी रक्षा देवी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में हर वर्ग को मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना अंशदान देना चाहिए। इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने राज ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी रक्षा देवी का इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित राम लुभाया, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, मधुसूदन जसवाल, आशीष शर्मा, विष्णु गर्ग, महेश चंद, कैप्टन श्रीराम, मनु ठाकुर व शमी सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *