एचपी गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, शिमला के पूर्व प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. नानक चंद राव ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए डॉ. नानक चंद राव का आभार व्यक्त किया है।