February 11, 2026

प्रदर्शन दौरान किसान की मौत पर परनीत कौर ने किया दुख का प्रकटाव

पटियाला,  वरिष्ठ भाजपा नेता और पटियाला लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार परनीत कौर ने शनिवार को गांव सहेड़ी में धरने के दौरान एक किसान की मौत पर दुख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए परनीत कौर ने शनिवार और रविवार के लिए अपने सभी प्रचार कार्यक्रमों को रद्द करने का फैसला लिया है।
  उन्होंने परिवार को दिए अपने शोक संदेश में कहा, कि ”किसान सुरिंदर पाल सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है, जिनका दुर्भाग्य से आज निधन हो गया।” उन्होंने परिवार को दिए अपने शोक संदेश में कहा, कि ”मैं और मेरा परिवार हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।” “.
  उन्होंने किसानों के साथ अपने परिवार के लंबे जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा, कि “सभी किसान हमारे लिए हमारे भाई-बहनों की तरह हैं।” उन्होंने आश्वासन दिया कि वह और उनका परिवार अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने वाहेगुरु से दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *