February 15, 2026

प्रेम कश्यप एनयूजे के साहित्य विंग के राज्य समन्वयक बने

सोलन, कमल जीत: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने अपनी राज्य कार्यकारिणी और विंग का बिस्तार करते हुए प्रेम कश्यप को साहित्य बिंग का राज्य संयुक्त नियुक्ति किया हैं।
इसकी घोषणा यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा ने चायल में आयोजित यनियन की बैठक में दी। इस बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें नैनादेवी में होने वाले आगामी राज्य अधिवेशन पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष सोलन अमित ठाकुर, मोहिनी सूद आजाद पत्रकार मंडल और साहित्य एवं कला परिषद के पदाधिकारी रमेश ठाकुर, राम प्रकाश भारद्वाज, संजय आजाद, कृष्ण भान, आत्म स्वरूप, डॉ डीडी शर्मा सहित पंद्रह पत्रकारों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *