February 26, 2026

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री बाथड़ी में भरें जाएंगे ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 5 पद

ऊना/सुखविंदर/19 जून – प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री यूनिट-II बाथड़ी द्वारा 20 जून मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के पांच पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीई/बी-टैक मकैनिकल, दो-तीन वर्ष का वांछनीय अनुभव तथा अभ्यर्थी की आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साईज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र तथा अपना बायोडाटा की काॅपी अनुभव प्रमाण पत्र सहित भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *