February 15, 2026

लोगों की खुशहाली, शांति और तरक्की के लिए की अरदास

लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामथ्र्य प्रदान करें। भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अरदास की।मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में प्यार, भाईचारक सांझ और सदभावना की जड़ों को हर हाल में कायम रखना हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने पंजाब के लोगों की ईमानदारी, लगन और समपर्ण के साथ सेवा करने की जि़म्मेदारी सौंपने के लिए माता रानी का धन्यवाद किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पवित्र स्थान के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्यशाली है और यह स्थान दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य की अमन-शांति और विकास की अरदास करने के लिए इस स्थान पर आए हैं, जिसके लिए उनकी सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमात्मा की कृपा से वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं और सरकार द्वारा जनहितैषी और विकास अनुकूल नीतियों को लागू करने को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भाईचारक सांझ, सांप्रदायिक सदभावना और अमन-शांति को हरेक सूरत में बरकरार रखा जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *