कुठेरा जसवाला में प्रधान वीरेंद्र कुमार ने किया हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ
ऊना/सुखविंदर/ नशा मुक्त ऊना आभियान के तहत गगरेट ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुठेरा जसवाला में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ प्रदान वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि इस आभियान को सफल बनाने के लिए विस क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में हर घर दस्तक अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है तथा हर गावों के युवाओं तथा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत टास्क फोर्स को कहा कि पंचायत में नशा खोरी को रोकने के लिए हर ग्रामीण को अपने आस पास नजर रखने की आवश्यकता है।
उन्होंने पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर स्वयं हर घर दस्तक में जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशे से अपने बच्चों को और समाज को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि यदि किसी को नशे से संबंधित जानकारी चाहिए तो वे नशा मुक्त ऊना आभियान के हेल्प लाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यदि कोई आपके आस पास नशे का सेवन या नशे का कारोबार कर रहा है तो आप ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर इसकी जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि आप अगर इस ऐप के जरिए किसी की जानकारी देते हो तो आपकी आइडेंटिटी को गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया की हमारे ब्लॉक के दो हॉस्पिटलों में नवंबर महीने से नशे से ग्रस्त लोगों के लिए ओपीडी शुरू हो रही है जिसके माध्यम से हम जीन लोगों को इलाज की आवश्यकता है उन्हें हम हॉस्पिटल भेज सकते हैं। ताकि वे अपना इलाज करवा सकें।उन्होंने कहा कि युवाओं को अपना ध्यान खेलकूद प्रतियोगिताओं पर केंद्रित करना चाहिए ताकि नशे जैसी गतिविधियों से बचा जा सके। उन्होंने पंचायत टास्क फोर्स को कहा कि वो अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। उन्होंने लोगों को जागरूक रहने का आग्रह किया। इस अभियान में आंगनवाडी सुपरवाइजर वीना देवी भी साथ चली। इस मौके पर नशा मुक्त ऊना आभियान की टीम की तरफ से गगरेट ब्लॉक कारिडिनेटर श्रुति शर्मा मौजूद रहे।
