प्रदीप कुमार ठाकुर को उनके अनुकरणीय कार्यों की सराहना और सम्मान के साथ किया विदा
सुंदरनगर, प्रदीप कुमार ठाकुर भारतीय वन सेवा अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्य पाल एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर से सेवानिवृत हो रहे हैं। प्रदीप ठाकुर ने 36 वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश वन विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं प्रदान की। प्रदीप ठाकुर ने वन विभाग में हिमाचल प्रदेश वन सेवा के रूप में साल 1986 से शुरू किया था। 2 साल का प्रशिक्षण उन्होंने देहरादून से प्राप्त किया।उसके बाद उन्होंने सहायक अरणयपाल के पद पर कोटगढ़ शिमला में अपनी सेवाएं शुरू करें उसके बाद उन्होंने वन मंडल अधिकारी, अरण्यपाल ,मुख्य अन्य पाल व अंत में अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल की पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करी। इस दौरान उन्होंने राजगढ़, सुंदरनगर, हमीरपुर, देहरा, सोलन बिलासपुर व धर्मशाला में विभिन्न पदों पर कार्य किया। अपनी सेवा काल में उन्होंने विभिन्न नये कार्यों की शुरुआत की जैसे पाइंन नीडल का उपयोग, पहली बार पोंग डैम वाइल्डलाइफ सेंचुरी में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन , धर्मशाला में इको टूरिज्म जैसे सराहनीय कार्य किये। इसके साथ उन्होंने ट्रेनिंग पॉलिसी, हाइब्रिड ट्रेंनिंग मॉडल, राज्यस्तरीय वन महोत्सव, राजस्तरीय खेल प्रतियोगिता का इत्यादि भी सराहनीय कार्य किये। जिसके लिए उनकी हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरहाना भी करी गई। प्रदीप ठाकुर एक अधिकारी होने के साथ-साथ एक साथ दिए व संघर्ष की मूर्ति भी थे, एक समाज सेवी भी थे। जब भी हिमाचल प्रदेश वन विभाग में किसी कर्मचारी को किसी भी तरह की सहायता व सलाह चाहिए होती थी तो एक ही नाम याद आता था प्रदीप ठाकुर। उनकी सेवानिवृत्ति पर जहां वन विभाग के मंडी बनवृत्त धर्मशाला बनवृत्त हमीरपुर बनवृत्त बिलासपुर बनवृत्त मुख्यालय शिमला विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिमला मुख्यालय में हुए विदाई समारोह में श्री राजीव कुमार , भारतीय वन सेवा ,प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हिमाचल प्रदेश वन बल )द्वारा उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों की प्रशंसा भी की गई तथा साथ ही भारतीय वन सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने भी उनके योगदान को याद किया व अन्य अधिकारियों को इनका अनुसरण करने की सलाह दी। इसके साथ हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर तथा अनुसंधान संस्थान सुंदरनगर में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भी उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों की सराहना की गई व उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके सुखद जीवन की कामना की गई ।इनके सेवानिवृत्ति में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारी, वरिष्ठ, महान हस्तियां भी आयोजन में पहुंचकर विदाई समारोह पर इनको बधाई दी।
