मनोहर लाल को पोस्टमास्टर ने सुगंधित एवं गोल्ड फॉयल प्रिंटेड डाक टिकट भेंट की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कर्नल एसएफएच रिज़वी ने श्री राम मन्दिर, अयोध्या की चन्दन की खुशबू से सुगंधित एवं गोल्ड फॉयल प्रिंटेड डाक टिकट भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18.01.2024 को अयोध्या में इस डाक टिकट को जारी किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर भारतीय सनातन संस्कृति की आस्था का केंद्र बिंदु है जो समस्त समाज को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम मंदिर पर आधारित ये डाक टिकट आम जनमानस और आने वाली पीढ़ियों को हमारी संस्कृति की जड़ों तक फिर से जोड़ने का कार्य करेगी।
