February 19, 2026

लोकप्रिय कथावाचक ज्ञानी निर्मल सिंह भोर का निधन, कैलिफोर्निया के युबा शहर में ली अंतिम सांस

जालंधर : पंजाब के लोकप्रिय कथावाचक एवं उपदेशक ज्ञानी निर्मल सिंह भोर की अमेरिका के कैलिफोर्निया में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उन्होंने कैर्लिफोर्निया के युबा शहर में आखिरी सांस ली। 20 से 26 अक्टूबर को उनके गांव भोर, कपूरथला में सहज पाठ रखा जाएगा।

उनके बड़े बेटे जसविंदर सिंह भोरे ने बताया कि वह ढाई महीने पहले गुरु नानक नाम लेवा संगत के निमंत्रण पर अमेरिका में आयोजित अखंड पाठ के भोग के बाद किए जाने वाले कीर्तन में अपनी मंडली के साथ गए थे। 15 अक्टूबर की रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें युबा सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। 16 अक्टूबर को अमेरिकी समयानुसार दोपहर 1:55 बजे उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *