February 27, 2026

गरीब, आईआरडीपी संबंधित लोगों के 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती रहेगी

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली हिमाचल कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला कैबिनेट ने साधन संपन्न लोगों को इस श्रेणी से बाहर करने का निर्णय लिया है, वहीं आम लोगों व गरीब, आईआरडीपी संबंधित लोगों के 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती रहेगी बता दें कि बिजली बोर्ड ने वित्तीय स्थिति को लेकर कैबिनेट बैठक में अपनी प्रस्तुति दी है इसके बाद कैबिनेट ने फैसला लिया कि मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, क्लास वन, क्लास टू ऑफिसर, ए ग्रेड, बी ग्रेड ठेकेदार, इनकम टैक्स अदा करने वाले व्यक्ति आदि साधन संपन्न लोगों को 125 यूनिट फ्री बिजली नहीं मिलेगी वहीं, कैबिनेट में ये भी फैसला लिया गया है कि एक मीटर पर ही ये सुविधा दी जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *