डेरा बाबा हरि शाह अंबोआ दरबार में गरीब कन्या की करवाई गई शादी
ऊना/सुखविंदर/31 अगस्त/ गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डेरा बाबा हरि शाह अंबोआ के गद्दीनशींन बाबा राकेश शाह द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह का जो बीड़ा उठाया है वह बहुत ही अनुकरणीय है। इसी कड़ी में आज अंबोआ में एक गरीब कन्या का विवाह बाबा राकेश शाह की मौजूदगी में पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया गया। इस मौके पर बाबा राकेश शाह ने बताया कि इस कन्या का परिवार पिछले 20 सालों से इसी दरबार में सेवा कर रहा है। उन्होंने ने बताया कि पहले भी इस गरीब परिवार की बड़ी बेटी का विवाह भी इसी दरबार किया था। राकेश शाह ने बताया कि जन सेवा में ही सबसे बड़ी सेवा है। गरीब की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कहा गया है कि “सेवा परमो धर्म”। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं मजा तब है जब गरीब और असहायों के लिए कुछ किया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा दरबार गरीबों की मदद के लिए कार्य करता है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही हमारे दरबार में 11 गरीब कन्याओं की शादी करवाने का निर्णय लिया गया है। आगे आने वाले समय में जल्द ही 11गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी इसी दरबार मे पूरे हिंदू रीति रिवाज से करवाई जाएगी। गरीबी का दर्द क्या होता है, हमने और हमारे परिवार ने इस दर्द को बहुत करीब से महसूस किया है और इस दर्द को सहा है।
