February 20, 2026

राजनीति: अचानक सोनिया गांधी से मिलीं कुमारी सैलजा, अकेले ही 10 जनपथ पहुंची थीं

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुमारी शैलजा ने दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात 30 मिनट तक चली है। सोनिया गांधी से मिलने के लिए कुमारी शैलजा अकेले ही 10 जनपथ पहुंची थीं। यह मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि कुमारी सैलजा के चुनाव प्रचार शुरू करने के बाद भी पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से उनकी नाराजगी कम होती नहीं दिख रही है। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने शैलजा को एकजुट रहने और भविष्य में अहम भूमिका मिलने का आश्वासन दिया होगा। राज्य में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। खबरों के मुताबिक, कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खेमे को प्रमुखता मिली है। वह करीब दो हफ्ते तक चुनाव प्रचार से भी दूर रहीं। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे के हस्तक्षेप के बाद शैलजा ने प्रचार किया। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने शैलजा को एकजुट रहने और भविष्य में अहम भूमिका मिलने का आश्वासन दिया होगा। राज्य में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। खबरों के मुताबिक, कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे में पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खेमे को प्रमुखता मिली है। वह करीब दो हफ्ते तक चुनाव प्रचार से भी दूर रहीं। हालांकि मल्लिकार्जुन खड़गे के हस्तक्षेप के बाद शैलजा ने प्रचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *