चंडीगढ़ : अवैध इमिग्रेशन कंपनियों पर पुलिस ने की छापेमारी
1 min read
60 पासपोर्ट और लाखों की नकदी जब्त
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी की है। इसमें पुलिस ने 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपए नकद और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। विभिन्न थानाें में लगभग 10 से अधिक एफआईआर दर्ज की हैं। थाना-3 में माइलस्टोन इमिग्रेशन की मालिक अनु ठाकुर और ग्रीनलैंड ओवरसीज कंसल्टेंसी की मालिक अल्का ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना-17 में तीन मामले दर्ज किए गए। थाना-19 में कैलगिरी ओवरसीज के मालिक हरदीप को गिरफ्तार कर लैपटॉप और दस्तावेज जब्त किए गए। थाना-31 में रूपिंदर और मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया। थाना-34 में विकास मल्होत्रा, विकास बत्रा और विनय चौधरी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।मालोया थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्यम इमिग्रेशन सर्विसेज के मालिक राजवीर सिंह और सत्यम भटनागर के यहां से 60 पासपोर्ट, 2.60 लाख रुपए और एक सीपीयू जब्त किया गया। सभी आरोपी कंपनियां बिना वैध अनुमति के विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर लोगों को ठग रही थी। वहीं पुलिस ने अब आगे मामले की जांच शुरू कर दी है।