डंगोह से पुलिस चौकी दौलतपुर होगी शिफ्ट – चैतन्य शर्मा
दौलतपुर चौक, संजीव डोगरा,
विधायक चैतन्य शर्मा ने नगर पंचायत दौलतपुर में नगर पंचायत पार्षदों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की और उसमें क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी जनता के समक्ष रखी। विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि जल्द ही डंगोह में बनी पुलिस चौकी नगर पंचायत दौलतपुर में शिफ्ट होगी क्योंकि चौकी डंगोह में बेहद अलग थलग है जबकि पुलिस के हर काम के लिए बाज़ार में आना पड़ता है और बाज़ार में ही सबसे ज्यादा पुलिस की जरूरत है। इसलिए जल्द ही इस चौकी को स्थानन्तरित करके दौलतपुर के पास लाया जाएगा। दौलतपुर से मारवाड़ी तक के स्वां तटीकरण का कार्य जल्द शुरू करने के लिए 350 करोड़ रुपए के लिए बजट मंजूर हो गया है और जल्द ही स्वां तटीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने दौलतपुर सिविल होस्पिटल को डी नोटिफाइड कर दिया था उसे जल्द ही बहाल करके दौलतपुर को फिर से सिविल अस्पताल का फिर दर्जा दिलाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे है। विधायक चैतन्य शर्मा ने बताया कि दौलतपुर में फिर से उप तहसील खोलने का प्रयास किया जा रहा है ताकि स्थानीय लोगों के राजस्व सम्बन्धी कार्य दौलतपुर में ही हो जाए। विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि दौलतपुर में जलशक्ति विभाग का विश्रामगृह जल्द बनाया जाएगा और पुरानी सराय का भवन तोड़कर जो स्थान इस समय खाली है उसपर नया भवन बनाने को लेकर भी स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की जाएगी।
