September 16, 2024

पुलिस को लठियानी घाट पर गश्त के दौरान पानी मे तैरता मिला पत्थर, जनता इसे श्री राम सेतू से जोड़ कर देख रही

1 min read

अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के गोबिंद सागर झील के लठियानी- मंदली घाट पर पानी मे तैरता हुआ पत्थर पुलिस को मिला। पुलिस जवान उक्त पत्थर को थाना ले आये है।उक्त पत्थर को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। बताते चले कि थाना बंगाणा के एएसआई रविन्द्र, होम गार्ड तिलक टीम सहित गोबिंद सागर झील के लठियानी मंदली घाट पर वीरवार देर शाम गश्त करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि झील के मध्य कुछ तैर रहा है। जब काफी कोशिश करने के बाद उक्त वस्तु तक नहीं पहुंचे तो पुलिस जवानों ने किश्ती का सहारा लेकर वहां तक गए और पत्थर को पानी मे तैरता देखा। पुलिस जवान भी हैरान हो गए और वे उक्त पत्थर को झील से निकालकर थाना बंगाणा ले आये। जब थाना बंगाणा में पानी की भरी बाल्टी में उक्त पत्थर को डाला तो उक्त पत्थर बाल्टी में भी तैरने लगा। इस समाचार को सुनकर लोग थाना बंगाणा में उक्त पत्थर को देखने पहुंचने लगे व काफी भीड़ उमड़ गयी। जब जनता के सामने उक्त पत्थर का वजन किया तो करीब पौने 3 किलो उक्त पत्थर का वजन निकला। उक्त पत्थर को देखने थाना पहुंच रहे लोग इसे राम सेतू से जोड़ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पौने तीन किलो ग्राम का पत्थर पानी मे कैसे तैर रहा है यह प्रश्न सभी के दिमाग में घूम रहा है। वही जानकारों का कहना है। कि त्रेतायुग में जब श्री राम जी ने सेना सहित लंका में प्रवेश करने के लिए सागर में सेतू बनाया था तो उस समय वानर सेना में नल ओर नील दो महारथियों द्वारा हर शिला पत्थर पर श्री राम लिखकर सेतू बनाया था जिस के माध्यम से श्री राम सेना श्री लंका पहुंची थी। उसे राम सेतू का नाम दिया था और यह पत्थर भी श्री राम सेतू का है जो पानी में तैर रहा है। हालांकि उक्त पत्थर पर कही भी कोई निशानी नहीं है और उक्त पत्थर बिल्कुल साफ है। थाना बंगाणा के एएसआई रविन्द्र का कहना है कि उन्हें गश्त के दौरान झील के लठियानी घाट पर उक्त पत्थर पानी मे तैरता हुआ मिला है और वे उक्त पत्थर को थाना बंगाणा ले आये है। आगे क्या रहस्य है और उक्त पत्थर कैसे पानी मे तैर रहा है इसका रहस्य केवल भगवान ही जान सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *