सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को मारने वाले गैंगस्टर का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया
होशियारपुर – होशियारपुर में कल सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को मारने वाले गैंगस्टर जरनैल सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का आज पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है और किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई है। यह एनकाऊंटर होशियारपुर के भंगाला में सुनसान जगह पर हुआ। कल गैंगस्टर सुखविंदर राणा पुलिस पर फायरिंग के बाद फरार हो गया था। उसकी सूचना देने वाले को पुलिस ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी और सोमवार देर शाम पुलिस ने उसे पुराना भंगाला के पास घेरा और वहां हुई मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया।
