March 26, 2026

नाके के दौरान पुलिस ने पकड़ा 2.59 ग्राम चिटा

बंगाणा : बंगाणा पुलिस ने एक ही दिन में नशे पर अंकुश लगाने के लिए दुसरी सफ़लता हासिल की है। मंगलवार के दिन पहले शराब माफिया से 17 पेटी शराब व‌ रात के नाके के दौरान चीटा पकड़ा । उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा खुरवाई के मध्य पनेड के पास यातायात नियमों के तहत हर दिन की तरह चैकिंग चल रही थी कि अचानक एक गाड़ी नं एच पी 55-बी 9705 जो की ऊना से हमीरपुर की तरफ जा रही थी ।

पुलिस को देखकर गाड़ी में सवार तीनों युवक हड़बड़ाहट में आगे पीछे होने लगे। युवकों की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर बंगाणा पुलिस के थाना प्रभारी रवि राम पाल शर्मा ने टीम सदस्यों सहित गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 2.59 ग्राम चिटा पाया गया। तीनों युवक रिशव व रोहित हमीरपुर अर्जुन जिला कांगड़ा को हिरासत में ले लिया गया है और आगामी जांच जारी है। पुलिस थाना प्रभारी रवि राम पाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों युवकों को गाड़ी सहित पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *