February 19, 2026

घुसकर एनआरआई पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

अमृतसर, अमृतसर के दबुर्जी इलाके में घर में घुसकर एनआरआई पर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस बीच आरोपियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग करने की जानकारी सामने आ रही है।

दरअसल, पुलिस आरोपियों को जेठूवाल के नजदीक उस जगह ले गई, जहां उन्होंने हथियार छिपा रखे थे। इस दौरान दोनों शूटर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे थे। छिपाए गए हथियारों को दिखाते हुए उन्होंने उन्हीं हथियारों से पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस फायरिंग वाले स्थान पर चेकिंग कर रही है। पुलिस आयुक्त रणजीत सिंह ढिल्लों खुद श्री गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचे हैं।

बता दें कि इस मामले में गुरकीरत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव बुतरां जिला जालंधर, सुखविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव जय राम पुर, ढिल्लवा जिला कपूरथला (दोनों शार्प शूटर), सुखविंदर सिंह उर्फ साबी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव बुतरां जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *